वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: सुरक्षा बढ़ाने के लिए खुद चलाई थी गोलियां, पुलिस ने चमन लाल बिल्ला को किया गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

सुरक्षा बढ़ाने और दहशत फैलाने के लिए खुद ही दागी थी गोलियां, पठानकोट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​पठानकोट: थाना सदर पठानकोट के अधीन आते गांव लाहड़ी (घरोटा चौकी) में विगत दिनों हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी चमन लाल उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

​मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि 5 तारीख को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि गांव लाहड़ी में गुरदीप सिंह नामक व्यक्ति के घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा .45 बोर की पिस्टल से दो राउंड फायर किए गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम, चौकी इंचार्ज और सीआईए स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और घटनास्थल से कारतूस का खोल बरामद किया गया।

​सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पाया कि यह हवाई फायर किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पास ही रहने वाले चमन लाल उर्फ बिल्ला ने किए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब गहन पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​सुरक्षा बढ़ाने के लिए रची थी साजिश

​पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसके पास पंजाब सरकार की ओर से एक सुरक्षाकर्मी मिला हुआ था। वह अपनी सुरक्षा को बरकरार रखने और इसे और बढ़वाने के मकसद से यह दिखाना चाहता था कि उसके इलाके में उसकी जान को खतरा है। इसी नीयत से उसने खुद ही अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चलाई थीं।

​लाइसेंस रद्द करने और सुरक्षा वापस लेने की सिफारिश

​एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा हथियारों और सरकारी सुरक्षा का दुरुपयोग किया गया है। इसके चलते पुलिस की ओर से उसकी सुरक्षा वापस लेने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। इसके अलावा एसएसपी पठानकोट के जरिए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) को पत्र भेजकर आरोपी का असला लाइसेंस रद्द करने और हथियार जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!