वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट सब-जेल में रसोई में लगी आग: खाना बना रहा हवालाती 60% झुलसा, हालत गंभीर

पठानकोट सब-जेल में खाना बनाते समय हादसा, हवालाती 60% झुलसा

पठानकोट:पठानकोट की सब-जेल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को जेल की रसोई में खाना बनाते समय एक हवालाती अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे हवालाती गंभीर रूप से झुलस गया।

​मुस्तैदी से आग पर पाया काबू

​हादसे के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे हवालाती को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

​हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

​अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित हवालाती लगभग 60% तक झुलस चुका है और उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार: > “बर्न पेशेंट सब-जेल से रेफर होकर यहां आया था। वह लगभग 60% बर्न था। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।”

​जांच में जुटा प्रशासन

​इस घटना के बाद से जेल परिसर में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा खाना बनाते वक्त अचानक आग भड़कने के कारण हुआ। फिलहाल, पुलिस और जेल प्रशासन मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!