वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

इस्कॉन पठानकोट द्वारा भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कल

एक्यूरेट मिरर
,पठानकोट
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन), पठानकोट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन कल दिन वीरवार 16 जुलाई को शाम 5 बजे किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए म रघुपति रामदास प्रभु जी ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव जी एवं सुभद्रा महारानी विशेष रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।
यात्रा का विवरण
वीरवार 16 जुलाई को
समयः शाम 5 बजे से प्रारंभ
स्थानः बसंत कॉलोनी सैली रोड से होते हुए सुविधा रॉयल फार्म्स में सम्पन्न होगी ।
रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन, भक्तिमय नृत्य, ढोल-नगाड़ों की गूंज एवं फूलों की वर्षा से पूरा वातावरण जगन्नाथमय हो जाएगा। भक्तों द्वारा जगह-जगह भगवान का स्वागत किया जाएगा।
रघुपति रामदास प्रभु जी ने कहा कि रथ यात्रा में रथ खींचने का बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। जो भी श्रद्धा से रथ की रस्सी खींचता है, उसके जन्म-जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने समस्त पठानकोट वासियों से सपरिवार इस दिव्य यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। रथ यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के अंतत में विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!