
सुजानपुर
सिविल अस्पताल सुजानपुर में चल रहे श्री रामलीला क्लब सस्ती रसोई के 1 महीने के सफल क्रियान्वन होने के उपलक्ष्य में , और 1 महीने का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए पीसीएल टाइल्स के मालिक अज्यांश महाजन के सौजन्य से आज सस्ती रसोई प्रांगण में सस्ती रसोई के सभी कार्यकारिणी सदस्य , कैबिनेट सदस्य , दानी सज्जनों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों की एक मीटिंग का आयोजन किया गय। साथ ही पिछले दिनों हुए म्युनिसिपल कौंसिल के चुनावों में विजेता काउंसलर को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सस्ती रसोई के अध्यक्ष लायन इंजीनियर अजय महाजन और सस्ती रसोई के चेयरमैन लायन सुनील महाजन ने संयुक्त रूप से सभी दान दाताओं और वह स्वयंसेवक जो कि निस्वार्थ भाव से डेली सेवा कर रहे हैं उनका धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि ये सस्ती रसोई का संचालन एक बहुत बड़ी चुनौती थी जो कि आप सबके द्वारा दिए गए समय और आर्थिक सहयोग से ही सफल हो सकी है। विगत माह में तकरीबन हर रोज़ 100 से 130 के करीब जरूरतमंद लोगों ने भोजन किया है और वह आशा करते हैं कि आने वाले समय में और अधिक लोगों तक यह सुविधा पहुंच सके ।
इस मौके पर इलाके के प्रख्यात आंखों के माहिर डॉक्टर केडी सिंह पठानकोट से विशेष रूप से चल कर उपस्थित हुए और उन्होंने कहा कि सुजानपुर के निवासियों का आपसी सहयोग और सेवाभाव अनुकरण करने योग्य है। वह यहां पहुंच कर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं, किसी व्यक्ति को भरपेट भोजन मिल जाए इस से बेहतर कोई सेवा हो ही नहीं सकती। इस मौके पर प्रख्यात समाजसेवी एडवोकेट ललित महाजन, सुरेश महाजन राजू, राजकुमार गुप्ता बिटू प्रधान, निक्का, सुरेंद्र मिन्हास, राणा प्रताप,आनंद भाटिया, हरिपाल भाटिया , सतीश शर्मा, राजेंद्र मेहरा,सुरेश महाजन डैश, पुरुषोत्तम महाजन, दयानंद धीमान,विनोद धीमान, हरभजन सिंह, सूरत सिंह, अशोक कुमार,तरसेम लाल, सतीश महाजन, दयानंद धीमान,विनोद धीमान, शाम स्वरूप शर्मा, राजीव महाजन, अमन सोनी आदि उपस्थित रहे।








