वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: विधायक अश्वनी शर्मा ने झाड़ू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश

पठानकोट: विधायक अश्वनी शर्मा ने झाड़ू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश

पठानकोट:  शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से आज पठानकोट के गांधी चौक में स्वच्छता का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। स्थानीय विधायक अश्वनी शर्मा खुद हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और बिखरे हुए कूड़े को साफ कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

​इस मौके पर विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि शहर को साफ रखना केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब समाज अपने घर का ड्राइंग रूम गंदा नहीं होने देता, तो फिर अपने शहर और अपनी गलियों को क्यों गंदा रहने दिया जाता है?” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा हमेशा तय स्थान पर ही डालें और सफाई अभियान में अपना सहयोग दें।

पीएम के दौरे से पहले बीजेपी का राज्यव्यापी अभियान

​विधायक ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा 15 और 16 तारीख को पूरे राज्य में लगभग 3,000 स्थानों पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री की 17 तारीख को जालंधर कैंट में होने वाली फेरी (दौरे) और उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर एक संदेश के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं हाथों से कूड़ा उठाकर सफाई करने से सफाई कर्मचारियों के काम में भी आसानी होगी।

ये रहे मौजूद

​इस अभियान के दौरान विधायक अश्वनी शर्मा के साथ पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, पूर्व पार्षद विक्की रामपाल और भाजपा नॉर्थ मंडल के प्रधान निपुण गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने संकल्प जताया कि आने वाले समय में भी शहर के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह के अभियान चलाकर पठानकोट को सुंदर और स्वच्छ बनाया जाएगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!