वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में ‘मावा-धियां सत्कार योजना’ के फॉर्म भरने का काम शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह

पठानकोट में ‘मावा-धियां सत्कार योजना’ के फॉर्म भरने का काम शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह

हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने किया विभिन्न केंद्रों का दौरा; महिलाओं को हर महीने ₹1000 से ₹1500 की मिलेगी आर्थिक सहायता

पठानकोट: पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा लोक-लुभावन गारंटी के तहत शुरू की गई ‘मावा-धियां सत्कार योजना’ के अंतर्गत पठानकोट हलके के विभिन्न वार्डों और गांवों में फॉर्म भरने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 से ₹1500 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विभूति शर्मा ने खुद संभाला मोर्चा

​योजना के जमीनी क्रियान्वयन को देखने के लिए पठानकोट के हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने खुद विभिन्न पंजीकरण केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान केंद्र पर मौजूद महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

​गांव ताजपुर, अब्रोल नगर और प्रीत नगर सहित कई इलाकों का दौरा करने के बाद विभूति शर्मा ने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मावा-धियां सत्कार योजना’ को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर वार्ड और हर गांव में युद्ध स्तर पर रजिस्ट्रेशन चल रहा है।”

1 जुलाई से सीधे खाते में आएगा पैसा

​हलका इंचार्ज ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द और बड़ी संख्या में आकर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा, “1 जुलाई से इस योजना की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। हमारी कोशिश है कि हलके की कोई भी पात्र महिला इस लाभ से वंचित न रहे।” इसके साथ ही उन्होंने पंजीकरण कार्य में लगीं ‘सखियों’ और कर्मचारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

​इस योजना को लेकर पठानकोट की महिलाओं में खासा उत्साह है। केंद्रों पर सुबह से ही फॉर्म भरवाने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपने दैनिक खर्चों और घर चलाने में बड़ी मदद मिलेगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी इस प्रक्रिया को पूरा कर महिलाओं के खातों तक लाभ पहुंचा पाता है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!