वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

घोर कलियुग! सगे संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल, समराला गांव में 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या…

आपसी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में शोक की लहर — AMI News

भोआ (पठानकोट):भोआ क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव समराला में एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक 21 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों और चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गुरबाश सिंह निवासी गांव समराला के रूप में हुई है. इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे परिवार और गांव में मातम का माहौल है.

पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

मृतक गुरबाश सिंह की मौसी और गांव सिंबली की पूर्व सरपंच कुलविंदर कौर ने बताया कि गुरबाश की कुछ युवकों के साथ पहले भी बहस हुई थी, जिसका पहले राजीनामा भी करवा दिया गया था. लेकिन बीते शाम कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर गुरबाश को अकेले पाकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए.

चश्मदीद ने बयां की पूरी कहानी

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एक चश्मदीद ने बताया कि शाम के समय उसने कुछ युवकों को आपस में बहस करते हुए देखा था. कुछ देर बाद जब वह वहां से लौटा, तो उसने गुरबाश को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा पाया. चश्मदीद तुरंत गुरबाश को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चश्मदीद के अनुसार, मृतक गुरबाश सिंह उसके साथ ही ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और वे दोनों काम से ही वापस लौट रहे थे.

पुलिस ने जांच की शुरू, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस संगीन अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!