वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वेब सीरीज ‘लुक्खे’ विवाद: अभिनेता योगराज सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत

वेब सीरीज ‘लुक्खे’ विवाद: अभिनेता योगराज सिंह को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

“मेरा काम सिर्फ परफॉर्म करना, स्क्रिप्ट डायरेक्टर ने लिखी थी” – गिरफ्तारी पर रोक के बाद बोले योगराज

​ वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चौतरफा घिरे पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज अभिनेता योगराज सिंह को माननीय उच्च न्यायालय (High Court) से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए योगराज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिससे उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है।

​हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद अभिनेता योगराज सिंह का पहला आधिकारिक बयान भी सामने आया है। उन्होंने पूरे विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि इस मामले में उनका कोई कसूर नहीं है। योगराज ने कहा, “यह एक काल्पनिक किरदार था। जो स्क्रिप्ट डायरेक्टर ने लिखी थी, मेरा काम सिर्फ उसे पर्दे पर परफॉर्म करना था। एक अभिनेता के तौर पर मैं स्क्रिप्ट में अपनी मर्जी से बदलाव नहीं कर सकता।”

“मेरे घर में भी मां-बेटी हैं, महिलाओं का पूरा सम्मान करता हूँ”

​विवाद पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए योगराज सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यह मामला इतना बड़ा रूप ले लेगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मेरे अपने घर में भी मां और बेटी हैं। मैं महिलाओं का दिल से पूरा सम्मान करता हूँ और उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं रखता।”

क्या है पूरा विवाद?

​गौरतलब है कि बीती 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लुक्खे’ का एक वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में योगराज सिंह के किरदार द्वारा महिलाओं को लेकर बेहद अश्लील और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही समाज के विभिन्न वर्गों और कानूनी संगठनों ने इस पर तीखी आपत्ति जताई थी और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में योगराज सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर. (FIR) दर्ज करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट के इस फैसले ने फिलहाल अभिनेता को एक बड़ी कानूनी राहत दे दी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!