वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गुरदासपुर: पूजाघर में जलती ज्योत से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

गुरदासपुर: पूजाघर में जलती ज्योत से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

कोई जानी नुकसान नहीं, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

गुरदासपुर : शहर के न्यू संत नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ एक मकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लगने से लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

लकड़ी के मंदिर से भड़की चिंगारी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू संत नगर निवासी जसबीर सिंह के परिवार ने शुक्रवार सुबह रोज की तरह पहली मंजिल पर स्थित पूजाघर में पाठ-पूजा की। इस दौरान लकड़ी के एक छोटे मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ज्योत जलाई गई थी। पूजा संपन्न करने के बाद परिवार के सदस्य नीचे की मंजिल पर अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त हो गए।

​आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान ज्योत की लौ से पास पड़े किसी कपड़े या अन्य ज्वलनशील वस्तु ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लकड़ी के मंदिर समेत पहली मंजिल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

धुएं के गुबार से टूटे शीशे, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

​कमरों से उठते घने धुएं और आग की लपटों को देख परिवार और आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। आग की तपिश और धुएं के दबाव के कारण कमरों की खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए।

​स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुँची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

लाखों के नुकसान का अनुमान:

हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इसे पूरी इमारत में फैलने से रोक लिया गया, लेकिन तब तक पहली मंजिल पर रखा कीमती सामान, फर्नीचर और कपड़े जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। पीड़ित परिवार के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!