वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: गुरदासपुर जिला निकाय चुनाव: कल सुबह 8 बजे से वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना

AMI News: गुरदासपुर जिला निकाय चुनाव: कल सुबह 8 बजे से मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी

गुरदासपुर:  गुरदासपुरउपायुक्त-कम-जिला चुनाव अधिकारी आदित्य उप्पल के नेतृत्व में जिले के अंतर्गत आते नगर निगम बटाला सहित नगर परिषद धारिवाल, फतेहगढ़ चूड़ियां और श्री हरगोबिंदपुर साहिब में 26 मई (कल) होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो चुकी हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, उपद्रवियों पर रहेगी नजर

​अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल ने तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि माननीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को कानून व्यवस्था हाथ में लेने या शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने के लिए मुस्तैद है।

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान: ‘बिना डर और लालच के करें वोट’

​अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे कल 26 तारीख को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग जरूर करें। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिक से अधिक संख्या में किया गया मतदान लोकतंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा, जिससे लोग अपनी मर्जी से अपनी स्थानीय सरकार चुन सकेंगे।

जानें किस निकाय में कितने मतदाता और वार्ड

​इस चुनाव में नगर निगम बटाला सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र है, जहां कुल 50 वार्ड हैं। यहां 122 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 लाख 18 हजार 422 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

​इसके अलावा, नगर परिषद फतेहगढ़ चूड़ियां में 13 वार्ड और 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल मतदाताओं की संख्या 14,821 है। नगर परिषद धारिवाल में 13 वार्ड और 14 बूथ स्थापित किए गए हैं, जिसमें कुल 12,473 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, नगर परिषद श्री हरगोबिंदपुर साहिब में 11 वार्ड और 11 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं, जहां कुल 7,041 मतदाता अपनी नई स्थानीय सरकार चुनेंगे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!