वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सोनम बाजवा की फिल्म ‘पिट सियापा’ पर ग्रहण: चंडीगढ़ कोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक, कॉपीराइट के मामले में 28 को सुनवाई

सोनम बाजवा की फिल्म ‘पिट सियापा’ की रिलीज पर संकट, चंडीगढ़ कोर्ट ने लगाया स्टे

चंडीगढ़: पंजाब की मशहूर अदाकारा सोनम बाजवा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘पिट सियापा’ अब कानूनी पचड़ों में फंस गई है। चंडीगढ़ कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है। जानकारी के अनुसार, फिल्म पर कॉपीराइट उल्लंघन का मामला चल रहा है, जिसके चलते कोर्ट ने यह सख्त फैसला सुनाया। मामले की अगली सुनवाई अब 28 अप्रैल को होगी।

प्रोमो देख लेखक ने ठोंका केस

बता दें कि फिल्म ‘पिट सियापा’ 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। फिल्म का प्रोमो 27 मार्च, 2026 को जारी किया गया था। प्रोमो रिलीज होने के बाद लेखक राजन नंदन ने दावा किया कि फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले उनकी रजिस्टर्ड स्टोरी से मेल खाते हैं। राजन ने तुरंत अपने वकील के जरिए फिल्म निर्माताओं को लीगल नोटिस भेज दिया।

मुआवजे और क्रेडिट की मांग

फिल्म निर्माताओं ने कॉपीराइट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था, जिसके बाद राजन नंदन ने चंडीगढ़ अदालत का दरवाजा खटखटाया। याचिका में उन्होंने उचित मुआवजा, स्क्रिप्ट-स्क्रीनप्ले की कॉपी और फिल्म में क्रेडिट दिए जाने की मांग की है। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद फिल्म की रिलीज को मुल्तवी कर दिया है।

धार्मिक भावनाओं और शूटिंग को लेकर भी रहा विवाद

यह फिल्म पहले भी विवादों के घेरे में रही है। सरहिंद मस्जिद में रात के समय शूटिंग करने और वहां खान-पान का आयोजन करने पर शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कड़ी नाराजगी जताई थी। आरोप था कि नियमों का उल्लंघन कर मस्जिद में शूटिंग की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। हालांकि, बाद में फिल्म की टीम ने लुधियाना जाकर मुस्लिम समुदाय से माफी मांग ली थी।

विवादों से पुराना नाता

सोनम बाजवा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे के.एल. राहुल के साथ डेटिंग की अफवाहें हों, शहनाज गिल को लेकर दिया गया बयान हो या जान्हवी कपूर के एक्सेंट का मजाक उड़ाना—वे कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। अब सबकी निगाहें 28 अप्रैल को होने वाली अदालती सुनवाई पर टिकी हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!