ग्रामीण बेरोज़गार युवाओं के लिए डेयरी फार्मिंग हेतु चार सप्ताह का डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू, तिथि 01-12-2025 से 30-12-2025 तक।

पठानकोट, 27 नवंबर: खेती में विविधता लाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए डेयरी के व्यवसाय को सहायक धंधे के तौर पर अपनाने हेतु, ज़िला पठानकोट से संबंधित डेयरी फार्मरों के लिए 4 सप्ताह का डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम दिनांक 01-12-2025 से 30-12-2025 तक डेयरी प्रशिक्षण और विस्तार केंद्र वेरका (अमृतसर) में चलाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कश्मीर सिंह, उप निदेशक डेयरी विकास, पठानकोट ने बताया कि डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण में दुधारू पशुओं की खरीद से लेकर रख-रखाव, खाद्य खुराक, नस्ल सुधार, संभाल, उचित विपणन और ए.आई. के प्रैक्टिकल आदि नवीनतम तकनीकों के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग लेने वाला शिक्षार्थी ग्रामीण क्षेत्र का निवासी, कम से कम 10वीं पास हो और उसकी आयु 18 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए।
इच्छुक शिक्षार्थी अपने दस्तावेज़ जैसे योग्यता प्रमाण पत्र, 1 पासपोर्ट साइज़ फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र लेकर 01-12-2025 से पहले ज़िला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, मलिकपुर, दूसरी मंज़िल, कमरा न: 345-ए में संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के लिए जनरल कैटेगरी के किसानों के लिए फीस ₹5000/- और अनुसूचित जाति के किसानों के लिए फीस ₹4000/- है।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद विभाग द्वारा 2 से 20 पशुओं के डेयरी यूनिट पर विभिन्न बैंकों से डेयरी ऋण की सुविधा के माध्यम से जनरल के लिए 25% और अ.जाति के लिए 33% सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए (फ़ोन न: 0186-2345454 या मोबाइल न: 98785-28364, 8284968878) पर संपर्क कर सकते हैं।








