वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जिला सड़क सुरक्षा समिति ने अहम मुद्दों पर की चर्चा

जिला सड़क सुरक्षा समिति ने अहम मुद्दों पर की चर्चा

पठानकोट, 27 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर पठानकोट डॉ. पल्लवी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें शहर में चल रहे सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अन्य लोगों के अलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-सह-आर.टी.ए. अरशदीप सिंह लुबाना, ट्रैफिक इंचार्ज पठानकोट, सिविल अस्पताल के अधिकारी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद थे।

​बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-सह-आर.टी.ए. अरशदीप सिंह लुबाना ने बताया कि जिले में कुल 31 ब्लैक स्पॉट की पहचान ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई है, जिसकी सूची लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन ब्लैक स्पॉट के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाकर संबंधित नेशनल हाईवे अथॉरिटी के साथ तालमेल करके आगे की कार्रवाई की जाए।

​डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस जिले में सड़कों पर हुई घटनाओं का पता लगाकर, कारण खोजकर एक डेटा तैयार करके दे, ताकि होने वाली घटनाओं का पता लगाकर सड़कों की त्रुटियों को दूर किया जा सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी स्कूलों के आस-पास की सड़कों, साइनेज, वाहनों आदि की सुरक्षा की जांच सुनिश्चित करके अपनी रिपोर्ट पेश करें। उन्होंने जिला बाल सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को सही ढंग से लागू करके वाहनों की चेकिंग को अधिक से अधिक करें

​डिप्टी कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे ट्रैफिक जागरूकता संबंधी वीडियो बनाकर दें ताकि बच्चों और लोगों को ट्रैफिक नियमों के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने जिला राजस्व अधिकारियों की बैठक भी की और अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!