जालंधर में बच्ची की हत्या मामला: भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पीड़ित परिवार से मिले, बोले- आरोपियों को फाँसी

जालंधर के पस्सल एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के बाद समूचा इलाका सदमे में है। पीड़ित परिवार से किसी भी बड़ी हस्ती/हस्तियाँ मुलाक़ात नहीं करने के चलते, आज भाजपा पंजाब के प्रधान अश्वनी शर्मा व पूर्व सीनियर सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस हरि सिंह, भाजपा नेता कमल शर्मा, केडी भंडारी और अन्य पस्सल एस्टेट में पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करने पहुँचे।
पीड़ितों के साथ उन्होंने कहा कि जब पुलिस आरोपियों को सपोर्ट कर रही है, तो जनता का यकीन किस पर रहेगा? ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस जघन्य हत्याकांड में यदि कोई कोताही बरतती है, तो उन पर भी कार्रवाई की माँग की ।

पीड़ित परिवार की माता ने अश्वनी शर्मा जी के सामने रोते हुए अपनी बच्ची के लिए जल्द से जल्द न्याय की माँग की है।
इस पर अश्वनी शर्मा ने कहा, “यह एक मानसिकता है, जिसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। दोषियों को फा*सी की सज़ा मिलनी चाहिए। यह धर्म और राजनीति का सवाल नहीं है, बल्कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठाना ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में जो पुलिस मुलाज़िम दोषी हैं, उन पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी और कठोर से कठोर सजा दिलवाने की माँग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से तत्काल इस मामले को देखने की अपील की है।








