वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के डलहौजी जालंधर बायपास रोड पर सड़क हादसा, नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर

पठानकोट के डलहौजी जालंधर बायपास रोड पर सड़क हादसा, नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में  जालंधर-डलहौजी बायपास रोड, रेलवे क्रॉसिंग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक कार चालक ने, जो शराब के नशे में धुत था, टाटा पिकअप गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी।

​हादसे में जान-माल के नुकसान से बचाव रहा, लेकिन टक्कर मारने वाले नशे में धुत चालक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई गंभीर या जानलेवा चोट किसी को नहीं आई।

​नशे में धुत चालक ने पहले भी मारी दो गाड़ियों को टक्कर

​जिस कार को टक्कर मारी गई, उसके चालक से बात करने पर पता चला कि वह टांगू रोड की तरफ से आ रहा था। उसने बताया कि टक्कर मारने वाले व्यक्ति ने पहले भी दो अन्य गाड़ियों को टक्कर मारी थी और उसकी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। पीड़ित चालक के अनुसार, उसकी गाड़ी एक डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर उसकी गाड़ी से टकरा गई, जिससे उसकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ।

​ पीड़ित की मांग: व्यक्ति का बचना ज़रूरी

​पीड़ित चालक ने कहा, “कोई बात नहीं, यह बंदा बचना चाहिए। बंदा ठीक होना चाहिए, गाड़ियां तो ठीक हो जाएंगी।” उसका प्राथमिक ध्यान नशे में धुत चालक के इलाज और सुरक्षा पर था।

​इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के नियमों और शराब पीकर गाड़ी चलाने के गंभीर खतरों पर चिंता बढ़ा दी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!