विभूति शर्मा ने किया नौशहरा नालबंदा में विकास कार्यों का उद्घाटन; बोले- सरकार का लक्ष्य धरातल पर बदलाव

आम आदमी पार्टी भगवंत मान की सरकार पंजाब में 3000 खेल मैदान बनवाने जा रहे है पठानकोट हल्के में 8 खेल स्टेडियम दिए गए है जो कि आज गांव नौशहरा नालबंदा के गांव में स्टेडियम,गलियों,नालियों,ओर डिस्पेंसरी का उद्घाटन हल्का इंचार्ज एवं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन विभूति शर्मा द्वारा किया गया

“इस मौके पर विभूति शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मकसद सिर्फ विकास कार्यों का उद्घाटन करना नहीं, बल्कि जनता को उन सुविधाओं का वास्तविक लाभ पहुँचाना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में गाँव-गाँव तक खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने का काम तेज़ी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार पंजाब में 3000 खेल स्टेडियम बनवाने जा रहे हैं जिसमें से पठानकोट हल्के में दिए गए 8 आधुनिक खेल स्टेडियम युवाओं के भविष्य को नई दिशा देंगे। गाँव नौशहरा नालबंदा में तैयार हुआ स्टेडियम, नई गलियाँ, नालियाँ और डिस्पेंसरी यहाँ के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम करेंगे।

विभूति शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गाँव में विकास धरातल पर नज़र आए और जनता को यह महसूस हो कि बदलाव वास्तव में हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसे ही जन-हितैषी कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।”

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने आम आदमी पार्टी भगवंत मान जी, विभूति शर्मा का इस पहल के लिए धन्यवाद किया








