नूरपुर बाज़ार: टूटी सड़कें और लीक होते पाइप्स – प्रशासन की लापरवाही का बोलता सबूत!

नूरपुर: हिमाचल प्रदेश के नूरपुर बाज़ार की सड़कें इन दिनों खतरनाक हालातों में हैं। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़कें और लगातार हो रही पाइप लीकेज ने स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी इन्हीं रास्तों से गुज़रते हैं, लेकिन समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।

पानी की पाइप लीकेज: आश्वासन के बावजूद समस्या जस की तस
कुछ दिन पहले स्थानीय निवासियों विकास, राजेश, विपिन और भरत ने मीडिया के सामने पानी के मेन पाइप लीकेज का मुद्दा उठाया था।
- इसके बाद आई.पी.एच. विभाग के एस.डी.ओ. महेंद्र ने लीकेज तुरंत ठीक करने का आश्वासन दिया था।
- लेकिन, जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। पाइप आज भी पूरी तरह से लीक हो रहा है।
- स्थानीय लोगों का कहना है कि मेन रोड पर ही पाइप फटी हुई है और अखबार में खबर प्रकाशित होने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- एक निवासी ने कहा कि कटोच के घर के पास मेन पाइप लीकेज है और कई बार बोलने पर भी सुनवाई नहीं हुई है।
- वार्ड नंबर 2 (पुरानी ए.एम.एस.टी.) में भी सारी पाइपें लीक हैं, और वहां सारा दिन पानी खड़ा रहता है।

सवाल उठ रहे हैं: क्या ठेकेदार बिना काम पूरा किए भुगतान लेकर चला गया? क्या अधिकारी झूठ बोल रहे हैं? या फिर मामला दबाया जा रहा है? ये स्थिति विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
नगर परिषद की लापरवाही: खड़ा पानी बना खतरा
नगर परिषद की लापरवाही भी कम नहीं है।

- पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली के साथ लगाए गए लोहे के मेनहोल को नाली के ऊपर उठा दिया गया है।
- इससे सड़क के बीच खड़ा पानी अब जनता के लिए खतरा बन चुका है।
- जब नगर परिषद के . एस.डी.ओ.. राजेश चौधरी से बात की गई, तो उनका कहना था कि उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं है, और वे शीघ्र जाकर मौके की जांच करेंगे।
जनता का आक्रोश
नूरपुर की जनता बार-बार शिकायत कर रही है, पर न तो सुधार हो रहा है, न ही जिम्मेदारी तय हो रही है।

सड़कें टूटीं, पाइप लीक, भुगतान पूरा, काम अधूरा और अधिकारी अनजान।
यह पूरा मामला प्रशासन की गंभीर लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति को उजागर करता है। जनता का धैर्य अब जवाब दे रहा है, और अगर स्थिति ऐसी ही रही तो आने वाले दिनों में आक्रोश और बढ़ना तय है।
अधिकारियों से अनुरोध हैं कि वे आकर साइट को देखें और इस मसले का हल करें।








