NIA का बड़ा खुलासा, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हमास की तर्ज पर ड्रोन हमले की थी साजिश

नई दिल्ली :राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके की जांच के बाद एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 13 बेकसूर लोगों की जान चली गई थी।
NIA की जांच के अनुसार, यह सामने आया है कि राजधानी को दहलाने वाले हमलावरों की योजना इससे भी अधिक विनाशकारी थी। सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन ‘हमास’ (Hamas) की तर्ज पर ड्रोन हमलों को अंजाम देने की तैयारी की थी।

आतंकियों का मुख्य निशाना भीड़-भाड़ वाली जगहों को बनाना था, ताकि विस्फोटों में अधिक से अधिक लोगों को मारा जा सके।
हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते यह बड़ी साजिश पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने इस योजना को अंजाम देने से पहले ही कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, और जांच के दौरान कई संदिग्ध गाड़ियों को भी जब्त किया गया था।

NIA अब इस आतंकी मॉड्यूल के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।








