वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुजानपुर के अतेपुर गांव में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

सुजानपुर के अतेपुर गांव में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

सुजानपुर के गांव अतेपुर स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में सिखों के पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव (जन्म दिवस) बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाया गया।

​यह पावन आयोजन सिंह सभा गुरुद्वारा अतेपुर समूह कमेटी के सहयोग से किया गया, जिसमें गुरुद्वारा के प्रधान सलविंदर सिंह और श्रवण सिंह  ने विशेष रूप से योगदान दिया।

​इस अवसर पर, पार्टी उजागर सिंह  ने संगत को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं से संबंधित गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी की फलसफा-ए-जिंदगी से श्रद्धालुओं को अवगत कराया।

​प्रकाश पर्व के समापन पर, श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव (जन्म दिवस)   का अटूट लंगर भी वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया।

​समारोह में सरदार लखबीर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

​इस अवसर पर, लंबरदार गुरनाम सिंह, शैलेंद्र सिंह, संतोष सिंह, दिलवर सिंह, जूता सरपंच लखबीर सिंह, गुरनाम सिंह, रूपिंदर सिंह, सुखा आदि सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुरु पर्व की बधाई दी और गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!