सुजानपुर पुल नंबर 5 पर महामाई का भव्य जागरण, 16 नवंबर को भंडारे का आयोजन

सुजानपुर (पठानकोट):
स्थानीय पुल नंबर 5 (पांच) स्थित महावीर क्लब द्वारा हर साल की तरह इस साल भी महामाई का वार्षिक जागरण पूरी श्रद्धा और धूमधाम से संपन्न हुआ। यह धार्मिक कार्यक्रम क्लब के प्रधान महेंद्र पाल, उप प्रधान नरेंद्र सिंह बिंदी, जनरल सेक्रेटरी फुमन और अन्य कमेटी सदस्यों के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जागरण की रात, गायक मास्टर मनित और सुजानपुर के जाने-माने गायक विक्की मास्टर ने अपनी मधुर आवाज़ से महामाई का गुणगान किया। भजनों और भेंटों से पूरी रात माहौल भक्तिमय बना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया।

क्लब के उप प्रधान नरेंद्र सिंह बिंदी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हम सभी हिंदुओं को इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम जरूर करने चाहिए। इन आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता बढ़ती है, बल्कि सबकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।”
जागरण के उपरांत, अगले दिन, 16 नवंबर को विधि-विधान से कचक पूजन किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने महामाई का प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बलविंदर, सुमित कोहल, काला, पंकज चौधरी, सुरेंद्र महाजन, अरविंद कुमार, शैली, बाबा, बगी, चाना आदि ने विशेष सहयोग दिया और इस अवसर पर मौजूद रहे।








