माधोपुर नाके पर SSP पठानकोट के निर्देश पर विशेष चेकिंग, 25 वाहनों के चालान

माधोपुर/पठानकोट।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पठानकोट जी के कड़े निर्देशानुसार, आज माधोपुर नाके पर एक विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त जी के साथ इस अभियान में ए.एस.आई. विजय कुमार, ए.एस.आई. रामपाल, ए.एस.आई. प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल हरमन सिंह और उनके पूरे स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों पर ध्यान
ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त जी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाके पर मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर की ओर से आने वाले फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों की गहन चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 25 वाहनों के चालान काटे गए। यह चेकिंग अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

ब्रह्म दत्त जी ने आगे कहा कि एसएसपी जी के आदेशानुसार, भविष्य में भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।









