वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एंजल्स स्कूल में उत्साह से मनाया गया बाल दिवस

एंजल्स स्कूल में उत्साह से मनाया गया बाल दिवस

​पठानकोट। एंजल्स पब्लिक स्कूल मामून पठानकोट में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया ।

​इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत कक्षावार मजेदार कक्षा गतिविधियों से हुई।

​बच्चों ने खेलों और समूह गतिविधियों के माध्यम से अपना कौशल और रचनात्मकता प्रदर्शित की।

​शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को टॉफी और चॉकलेट वितरित की गई।

​बाल दिवस का मुख्य आकर्षण केंद्र डीम इंडियन डांस का पहला ऑडिशन रहा।

​डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर तुषार महाजन और साहिल द्वारा डीम इंडियन डांस का पहला ऑडिशन एंजल्स पब्लिक स्कूल में करवाया गया।

​विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​प्रिंसिपल शीतल कटोच ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों की मासूमियत, उनके अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के महत्व की याद दिलाता है।

​एंजल्स पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित यह आयोजन बच्चों के लिए अविस्मरणीय रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!