वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गौशाला रोड पर लाखों खर्च कर बनाया सिटिंग एरिया बना नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा

गौशाला रोड पर लाखों खर्च कर बनाया सिटिंग एरिया बना नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा

​पठानकोट के गौशाला रोड पर निगम और प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर परिवारों, बुजुर्गों और आम लोगों के लिए शाम के समय सुहाना समय व्यतीत करने के उद्देश्य से एक सिटिंग एरिया बनाया गया था। लेकिन आज इस जगह की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वर्तमान में इस जगह पर रखरखाव का भारी अभाव है, जिस वजह से यह जगह असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों के लिए एक सुरक्षित अड्डा बन चुकी है।

​मौजूदा स्थिति में यहां बेंच टूटे हुए हैं और खुलेआम नशीले पदार्थ पड़े हुए हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें किसी का कोई डर ही नहीं है। इसके अलावा, टूटी हुई लाइटें, टिल्ट हुए बेंच और जगह-जगह बिखरा कचरा इस बात की गवाही दे रहा है कि इस जगह की सुध लेने वाला कोई नहीं है। साथ ही, साथ लगती नहर में घरों का कूड़ा फेंका जा रहा है और कूड़े का डंप बनने के कारण यहां से गुजरना भी दूभर हो गया है।

​स्थानीय लोगों और महिलाओं का कहना है कि शाम के समय इस रास्ते से निकलना विशेषकर महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गया है, क्योंकि यहां खुलेआम नशे का कारोबार और सेवन किया जाता है।

स्थानीय निवासी दीपिका शर्मा और अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सिटिंग एरिया की सुध ली जाए, यहां नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और इस प्रकार की अव्यवस्थाओं को दूर कर इसे आम जनता के लिए सुरक्षित बनाया जाए।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!