वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मिडिल ईस्ट संकट: 14 नाविकों समेत 22 भारतीयों की मौत, भारत ने जताई गंभीर चिंता

मिडिल ईस्ट संकट: 14 नाविकों समेत 22 भारतीयों की मौत, भारत ने जताई गंभीर चिंता

​नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी संघर्ष और युद्ध के हालात के बीच 14 नाविकों समेत कुल 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि सऊदी अरब में भी 3 भारतीयों की जान गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई को लेकर पूरी तरह तत्पर है और वहां मौजूद लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत शुरू से ही इस बात का पक्षधर रहा है कि किसी भी हिंसक संघर्ष का समाधान केवल शांतिपूर्ण बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!