वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट की समिति मार्केट में समाज सेवक सृजल गुप्ता द्वारा मुफ्त दुर्घटना बीमा योजना शिविर का आयोजन

पठानकोट की समिति मार्केट में समाज सेवक सृजल गुप्ता द्वारा मुफ्त दुर्घटना बीमा योजना शिविर का आयोजन

​पठानकोट:पठानकोट के समिति मार्केट में समाज सेवक सृजल गुप्ता की ओर से ‘सुरक्षा कवच’ के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सृजल गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे और दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों तथा मेहनतकश लोगों का मुफ्त दुर्घटना बीमा किया। साथ ही, लोगों को इस योजना के फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई।

​सृजल गुप्ता ने बताया कि ‘सुरक्षा कवच’ को शहरवासियों और व्यापारियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब तक 6200 से ज्यादा लोगों का बीमा किया जा चुका है, और उनका लक्ष्य आने वाले दिनों में 10,000 जरूरतमंद लोगों तक यह सुविधा पहुंचाना है। इस योजना के तहत लोगों को 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवच दिया जा रहा है। खास बात यह है कि अगले 5 साल का प्रीमियम सृजल गुप्ता खुद अपनी जेब से भरेंगे और लाभुकों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी और नॉमिनी की जानकारी ली जा रही है।

​वहीं, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और समिति मार्केट के दुकानदारों ने सृजल गुप्ता के इस प्रयास की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि गरीब और मेहनतकश लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। शिविर के दौरान व्यापार मंडल के जिला प्रभारी भरत महाजन, राजेश पुरी, राकेश महाजन, नरेंद्र वालिया, सुरेश गुप्ता, मन्नू महाजन और राजेश भाटिया सहित कई व्यापारी और दुकानदार मौजूद रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पठानकोट के सैली रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण: तीन प्लॉट्स को मिलाकर खड़ा किया जा रहा विशाल ढांचा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा; अधिकारियों की खामोशी पर उठे गंभीर सवाल

error: Content is protected !!