वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आप सरकार के “स्मार्ट सिटी” वादे निकले खोखले — सड़कों पर कूड़ा और हवा में धुआं

कूड़ा जलाने से पंजाब बना धुएं का अड्डा – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आप सरकार को घेरा

पठानकोट , 28 अक्तूबर,
पंजाब में कूड़ा जलाने से बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आप सरकार ने दो सालों में राज्य को साफ़ करने की जगह धुएं का अड्डा बना दिया है। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, फगवाड़ा, नवांशहर, मोहाली, खरड़, न्यू चंडीगढ़, पठानकोट और तरनतारन जैसे शहरों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। लोगों का दम घुट रहा है, जबकि पर्यावरण विभाग और नगर निगम पूरी तरह लापरवाह हैं।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि शहरों में कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था ठप हो चुकी है। नगर निगमों की लापरवाही और प्रबंधन की कमी के कारण खुले मैदानों में कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य ज़हरीले तत्व हवा में फैल रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को गंभीर नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने जिन शहरों को “स्मार्ट सिटी” बनाने के वादे किए थे, वहां आज “स्मार्ट कूड़ाघर” और “स्मार्ट धुआं” ही नज़र आ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मांग की कि सरकार तुरंत राज्य के सभी नगर निगमों और पंचायतों को कूड़ा प्रबंधन के लिए जिम्मेदार ठहराए और हर जिले में “वेस्ट मैनेजमेंट टास्क फोर्स” गठित करे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की यह लहर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है और सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

आप सरकार पर प्रहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि जिसने पंजाब को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का सपना दिखाया था, उसी सरकार ने राज्य को धुएं और कालिख के अंधेरे में धकेल दिया है। लोग सांस नहीं ले पा रहे, लेकिन आप सरकार के मंत्री केवल प्रचार में व्यस्त हैं। लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के लोगों का कहना है कि सड़कों पर पड़े कूड़े के ढेरों को जलाने से पूरा इलाका धुएं से भर जाता है और बच्चों-बुजुर्गों को सांस संबंधी बीमारियां जकड़ रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तुरंत प्रदूषण नियंत्रण और कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस योजना नहीं बनाई तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!