दशकों से रह रहे लोगों को PowerCom का अल्टीमेटम

जालंधर: शहर के आंबेडकर नगर में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है। करीब 800 घरों को तोड़ने की तैयारी के चलते यहां के निवासियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि उन्हें PowerCom (पावरकॉम) की तरफ से घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया गया है, क्योंकि यह जमीन कथित तौर पर पावरकॉम की है।

चार पीढ़ियों से रह रहे हैं लोग, दो बार केस जीतने का दावा
निवासियों के अनुसार, वे इस इलाके में चार पीढ़ियों से रह रहे हैं। आंबेडकर नगर के नाम से रजिस्टर्ड यह मोहल्ला सालों से उनका घर रहा है। निवासियों का यह भी कहना है कि वे इस जमीन के संबंध में चल रहे केस को दो बार जीत चुके हैं।

यह विवाद 1986 से चल रहा है। लोगों का कहना है कि इस लंबे कानूनी संघर्ष के बावजूद, हाल ही में दो लोग उनके पास आए और सीधे घर खाली करने को कह गए। निवासियों की शिकायत है कि उन्हें कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है।

निवासियों का विरोध: ‘कहां जाएं 800 परिवार?’
इस अल्टीमेटम ने सैंकड़ों परिवारों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि दशकों से रह रहे 800 से अधिक परिवार अब कहां जाएंगे? लोगों का कहना है कि इतने पुराने बसे हुए घरों को रातों-रात तोड़ देना सरासर अन्याय है।
निवासियों ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाए और मानवीय आधार पर इस कार्रवाई को रोका








