रेत माफिया का कहर! रावी के गर्भ से खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन मौन
गुरदासपुर: पंजाब में रेत माफिया (Sand Mafia) एक बार फिर बेख़ौफ़ हो चुका है। गुरदासपुर ज़िले के मराड़ा गाँव के पास, रावी नदी (Ravi River) के तट पर दिन-दहाड़े अवैध खनन किया जा रहा है।

नदी के बीच से खुलेआम जेसीबी (JCB) जैसी भारी मशीनरी और टिप्परों (Tippers) की मदद से गीली रेत निकाली जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों के बार-बार विरोध और प्रशासनिक शिकायत के बावजूद, यह गैर-कानूनी धंधा धड़ल्ले से जारी है।








