मंडियों में उत्तम व्यवस्था; धान की बिक्री, तौल और भुगतान में देरी नहीं

चंडीगढ़: 25 अक्टूबर मुख्यमंत्री मान द्वारा किसानों के लिए किए गए त्वरित खरीद और भुगतान के वादों पर राज्य सरकार खरी उतरती दिख रही है।
राज्य भर की मंडियों से आ रही खबरों के अनुसार, किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को उनके धान (झोना) की फसल के लिए शीघ्र खरीद और तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

किसानों ने जताया आभार:
मंडियों में आए कई किसानों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। किसानों ने बताया:
”धान आते ही तुरंत बिक जाता है, खज्ज्ल ख्वारी नहीं होती। लेबर और ट्रांसपोर्ट का पूरा इंतज़ाम है।”
”माल आते ही साथ के साथ तोला जाता है, नमी (मॉइस्चर) की कोई समस्या नहीं है।”

”पिछले साल भी जो फसल लाई थी, उसका पैसा 24 घंटे के अंदर हमारे खाते में आ गया था।”
”मंडियों में साफ-सफाई बहुत बढ़िया है। पंजाब सरकार द्वारा किए गए प्रबंध काबिले तारीफ हैं।”
सरकार का दावा है कि इस बार मंडियों में बेहतर सिस्टम के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है और उन्हें साथ की साथ पेमेंट मिल रही है।








