वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रखालु माता के पास गिरीं विशाल चट्टानें, घंटों बाद बहाल हुआ चंबा-तीसा मुख्य मार्ग

रखालु माता के पास गिरीं विशाल चट्टानें, घंटों बाद बहाल हुआ चंबा-तीसा मुख्य मार्ग

​तीसा क्षेत्र की हजारों की आबादी हुई प्रभावित, लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद साफ कराया रास्ता

जितेंद्र मेहरा, चंबा : लगातार खराब हो रहे मौसम के बीच शनिवार सुबह चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर रखालु माता मंदिर के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पहाड़ी से अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसके कारण यह मुख्य मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से तीसा क्षेत्र की हजारों की आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

​विभाग ने युद्ध स्तर पर चलाया कार्य

​मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। विभाग की ओर से भारी मशीनरी और जेसीबी को मौके पर भेजा गया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने भारी बारिश और खराब मौसम के बीच जान जोखिम में डालकर घंटों कड़ी मशक्कत की और सड़क से विशाल चट्टानों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया। मार्ग खुलते ही फंसे हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

अनावश्यक यात्रा से बचें लोग: सहायक अभियंता

​लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटी के सहायक अभियंता संजीव कुमार अत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रखालु माता मंदिर के पास चट्टानें गिरने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया था। विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते मलबे को साफ कर दिया है और अब सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो गई है।

​उन्होंने जनता से अपील की है कि मानसून के दौरान खराब मौसम की स्थिति में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित विभाग या प्रशासन से सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करते समय पूरी सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!