वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कुल्लू अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे जाम कर एसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत पर फूटा गुस्सा; परिजनों ने चक्का जाम कर एसपी दफ्तर के बाहर की नारेबाजी

 

कुल्लू/मंडी:  हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव (डिलीवरी) के बाद 23 वर्षीय रजनी शर्मा की मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लापरवाही के खिलाफ गुस्साए कुल्लू और मंडी जिले के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को अस्पताल के बाहर उग्र प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारी ढालपुर चौक स्थित एसपी कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

​हाईवे ठप, फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

​प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और आरोपी डॉ. अनु के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला भी फूंका।

​अस्पताल में घुसी आक्रोशित भीड़, मचा हड़कंप

​इससे पहले, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रणजीत ठाकुर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) डॉ. हीरा लाल बोध से मुलाकात करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे भीड़ और भड़क गई। आक्रोशित लोग जबरन गेट खोलकर अस्पताल परिसर के अंदर दाखिल हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

​20 जून को हुई थी रजनी की मौत, डॉक्टरों पर दुर्व्यवहार का आरोप

​परिजनों के अनुसार, 20 जून को रजनी शर्मा को प्रसव के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का गंभीर आरोप है कि रजनी ने प्रसव के दौरान कई बार डॉक्टर से तेज दर्द की शिकायत की थी, लेकिन डॉक्टर ने उसका इलाज करने या सुध लेने के बजाय उसके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया। इसके अलावा, परिजनों ने वहां तैनात एक नर्स पर भी दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

​डॉक्टर और नर्स के खिलाफ लिखित शिकायत और मांग के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई न किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में सोमवार को ढालपुर चौक पर यह बड़ा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

​”न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन” — बंटी सराजी

​”हमने सरकार और अस्पताल प्रबंधन पर सीधे तौर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रजनी शर्मा की मौत को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक हमारा यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।”

बंटी सराजी, सामाजिक कार्यकर्ता (प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे)

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!