वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

HP राज्य चयन आयोग: CBSE स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 8 मई तक आवेदन का मौका

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 808 शिक्षक पदों पर निकाली भर्ती, 8 मई तक करें आवेदन

शिमला/हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रदेश के सीबीएसई (CBSE) स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए अधिसूचना जारी कर 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन श्रेणियों में भरे जाएंगे पद

​आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सात प्रमुख श्रेणियों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • हिंदी अध्यापक: 151 पद
  • संगीत अध्यापक: 118 पद
  • ड्राइंग टीचर: 118 पद
  • संस्कृत अध्यापक: 118 पद
  • फिजिकल एजुकेशन टीचर: 118 पद
  • भूगोल अध्यापक: 99 पद
  • इतिहास अध्यापक: 86 पद

आवेदन प्रक्रिया और समय सीमा

​इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • पोर्टल खुलने की तिथि: 17 अप्रैल (प्रातः 10:00 बजे से)
  • अंतिम तिथि: 8 मई (रात्रि 11:59 बजे तक)

महत्वपूर्ण नोट: सचिव डॉ. महाजन ने स्पष्ट किया कि ये सभी नियुक्तियां फिक्स मानदेय के आधार पर की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!