वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बेवफा पुलिसकर्मी पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को स्कॉर्पियो से कुचला, बाल-बाल बची जान

खौफनाक: पुलिसकर्मी पत्नी ने आशिक के कहने पर पति पर चढ़ाई स्कॉर्पियो

लुधियाना (दाखा): रिश्तों के कत्ल और बेवफाई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खाकी वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखते हुए एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। थाना दाखा की पुलिस ने बिजली बोर्ड के कर्मचारी प्रमिंदर सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी करमजीत कौर और उसके प्रेमी तरनजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जाम में फंसी गाड़ी तो पति को कुचलने का दिया आदेश

​शिकायतकर्ता प्रमिंदर सिंह, जो बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद पर तैनात है, ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी करमजीत कौर (पुलिस कर्मचारी) के पिछले 6 महीनों से तरनजीत सिंह के साथ अवैध संबंध हैं। 2 अप्रैल की शाम जब प्रमिंदर ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था, उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ काली स्कॉर्पियो में देखा।

​पीछा करते हुए जब वह मुल्लांपुर बस स्टैंड पहुँचा, तो ट्रैफिक जाम के कारण स्कॉर्पियो रुक गई। प्रमिंदर ने जैसे ही उन्हें रोकने का प्रयास किया, गाड़ी में बैठे तरनजीत ने करमजीत को उकसाते हुए कहा, “गाड़ी इसके ऊपर चढ़ा दो।” आरोप है कि करमजीत ने तुरंत पति को जान से मारने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ा दी। प्रमिंदर उछलकर दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई।

7 साल पुराना रिश्ता, दो मासूम बेटियों का भी नहीं किया ख्याल

​प्रमिंदर ने बताया कि उसका विवाह 7 साल पहले हुआ था और उनकी दो जुड़वां बेटियां भी हैं। बावजूद इसके, पत्नी अपने प्रेमी के मोह में इस कदर अंधी हो गई कि उसने परिवार को तबाह करने का रास्ता चुन लिया। फिलहाल आरोपी पत्नी अपने मायके गांव अकालगढ़ में रह रही थी और लगातार प्रमिंदर को जान से मारने की धमकियां दे रही थी।

पुलिस की कार्रवाई

​”प्रमिंदर सिंह के बयानों के आधार पर करमजीत कौर और तरनजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 110, 118(1), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही दोनों सलाखों के पीछे होंगे।”

वरिंदर सिंह खोसा, डीएसपी

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!