वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में टेका माथा

जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला जिला अध्यक्ष बनने के उपरांत गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में हुए नतमस्तक

पठानकोट/बमियाल:अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह खालसा एवं पार्टी की हाईकमान द्वारा पूर्व फेडरेशन नेता जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला को जिला पठानकोट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नई जिम्मेदारी के मिलने के उपरांत, जत्थेदार चावला आज अकाल पुरख वाहेगुरु का शुक्राना करने के लिए ऐतिहासिक तपोस्थान बाबा श्री चंद जी, गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में नतमस्तक हुए।

​इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी मलकीयत सिंह ने जत्थेदार चावला की ‘चढ़दी कला’ और भाई अमृतपाल सिंह खालसा सहित अन्य बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अरदास की। अरदास के पश्चात जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला को गुरु घर की बख्शिश ‘सिरोपाओ’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

पंथ और पंजाब की मजबूती के लिए एकजुटता की अपील

​पत्रकारों से बातचीत करते हुए जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष भाई अमृतपाल सिंह और हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और तनदेही से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समूह पंजाब वासियों से अपील की कि पंथ और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए सभी एकजुट होकर ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ को मजबूत बनाएं।

इस मौके पर उपस्थित रहे:

इस गरिमामयी अवसर पर भाई जोगा सिंह मियाणी, भाई शीतल सिंह मैरा, जसबीर सिंह बारठ साहिब, सिकंदर सिंह नुशैहरा नलवंडा, सिमरनजीत सिंह (मुख्य सेवादार संत सिपाही गतका अखाड़ा), जगदीप सिंह जग्गी, संतोख सिंह जिंदराई, बख्शीश सिंह जैणी, प्रभजोत सिंह गुराया, जतेश गोसाईंपुर, अर्शदीप सिंह चावला, संतोख सिंह अखरोटा, अमीर सिंह काहलों, सुच्चा सिंह बारठ साहिब, जोगिंदर सिंह बारठ साहिब और जुझार सिंह भड़ोली सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!