वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ युवक दबोचा: स्पेशल टीम ने यमुना पथ पर बिछाया था जाल, 3.22 ग्राम हेरोइन बरामद

पांवटा साहिब में 3.22 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

स्पेशल डिटेक्शन टीम ने यमुना पथ पर नाका लगाकर दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पांवटा साहिब (सिरमौर):जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3.22 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया जाल

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम क्षेत्र में गश्त पर थी और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी सूचनाएं जुटा रही थी। इसी बीच टीम को पुख्ता खबर मिली कि एक व्यक्ति कुंजा की ओर से पैदल पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है और उसके पास कैरी बैग में नशीला पदार्थ है।

​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने यमुना पाथ गोबिंदघाट बैरियर पर नाकाबंदी की। इस दौरान जब संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, तो उसे तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान और कार्रवाई

​पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान मनु गुप्ता (32), पुत्र सतप्रकाश गुप्ता, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को नियमानुसार नोटिस पर छोड़ दिया गया है, जबकि पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!