वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अगमपुर चौक के पास होटल में मची खलबली; गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, चल रहा था गंदा धंधा

होटल की आड़ में देह व्यापार का काला कारोबार बेनकाब, 6 महिलाएं बरामद, यूपी का मालिक गिरफ्तार

 

पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब-नंगल मुख्य मार्ग पर अगमपुर चौक के पास स्थित ‘होटल ’ पर छापेमारी कर होटल मालिक और उसके सहायक को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

​थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मनिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों और डीएसपी जशनदीप सिंह (PCS) के नेतृत्व में अमल में लाई गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल  में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।

होटल के कमरों से 6 महिलाएं बरामद

​छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के दो अलग-अलग कमरों से 6 महिलाओं को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के मालिक और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    • दीपक (होटल मालिक): पुत्र रामपाल सिंह, निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी होटल मेपल वैली।
    • बलजीत सिंह (सहायक): पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी दयालपुरा (जीरकपुर)।

“असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।”

इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह, थाना प्रभारी

पवित्र शहर की गरिमा बनाए रखने की मांग

​गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले भी पुलिस ने ‘कोलां वाला टोबा’ मार्ग पर स्थित एक अन्य होटल पर छापा मारकर इसी तरह के रैकेट का भंडाफोड़ किया था। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि श्री आनंदपुर साहिब एक पवित्र धार्मिक स्थल है और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। निवासियों ने मांग की है कि ऐसे होटलों पर भविष्य में भी निगरानी रखी जाए ताकि शहर की पवित्रता भंग न हो।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!