वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रेम नगर पाठशाला में दीया डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिता के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व

राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया

सिरमौर :(कपिल शर्मा) 18 अक्टूबर, शिक्षा खंड सराहां जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने प्री दिवाली सेलिब्रेशन में दीया डेकोरेशन थाली डेकोरेशन, फुलमालाए और रंगोली बनाकर दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाया । दीपावली पर्व पर पाठशालाओं में अवकाश रहने की वजह से बच्चों ने छुट्टियां से पहले पाठशाला में दीपावली को धूमधाम से मनाया ।

बच्चों ने घर और पाठशाला में उपलब्ध सामग्री पूजा के लिए दीपक और थाली को सुंदर ढंग से सजाया तथा अंतिम दिन मालाओं और रंगों से रंगोली बनाकर दिवाली को पर्व को धूमधाम से मनाया ।


पाठशाला की अध्यापिका सृष्टि शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बच्चों ने कंपटीशन आयोजित किया प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । अध्यापिका के अनुसार बच्चों के अंदर अपने प्राचीन संस्कृति और धार्मिक उत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के महत्व गुणों का विकास होता है । पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा के अनुसार बच्चों के जीवन में इसका बहुत महत्व है ।

इस तरह के आयोजन से बच्चों में कलात्मक ,सर्जनात्मक ,रचनात्मक और आपसी सहयोग जैसे गुणों का विकास होता है ।इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बच्चे बड़े जोश और उत्साह से इस तरह के आयोजन में भाग लेते हैं ।बच्चों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती है । बच्चों के सर्वांगीण विकास में इस तरह के आयोजनों का महत्वपूर्ण स्थान है ।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!