वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फुल्लांवाल में प्रॉपर्टी के नाम पर 25 लाख की ठगी, जाली दस्तावेज थमाकर आरोपी फरार

प्लॉट बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी, जाली दस्तावेज थमाकर जालसाज फरार

लुधियाना : शहर में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला फुल्लांवाल स्थित गगनदीप कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक शातिर व्यक्ति ने एक शख्स की उम्र भर की कमाई पर डाका डाल दिया। आरोपी ने न केवल जाली दस्तावेज तैयार किए, बल्कि पीड़ित को झांसे में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए। थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दिखाया प्लॉट, थमा दी रद्दी की रसीद

​शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह ने उन्हें गगनदीप कॉलोनी में प्लॉट नंबर 116 दिखाया था। सौदा तय होने के बाद आरोपी ने गुरमीत सिंह का भरोसा जीतने के लिए बड़ी चालाकी से एक जाली बिक्री डीड (Sale Deed) तैयार करवाई।

​गुरमीत सिंह को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस कागज़ को वह अपने भविष्य की पूंजी और जमीन का मालिकाना हक समझ रहे हैं, वह दरअसल महज एक रद्दी का टुकड़ा है।

25.86 लाख रुपये डकारे

​पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पूरी साजिश के तहत आरोपी सुखविंदर सिंह ने पीड़ित से कुल 25,86,800/- रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने दस्तावेजों की असलियत जानने की कोशिश की। कागजात फर्जी पाए जाने पर पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस की कार्रवाई

​”शिकायत के आधार पर आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

थाना जोधेवाल पुलिस

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!