मैजिक टच सैलून’ को बनाया निशाना

बटाला :(17 अक्टूबर, 2025) बटाला में दिवाली से पहले एक बार फिर फायरिंग की वारदात हुई है। बटाला शहर में डेरा बाबा नानक रोड पर मल्ली मार्केट इलाके में आज शाम के वक्त उस समय सनसनी फैल गई जब इलाके में फायरिंग की वारदात हुई। इस घटना में उस इलाके में एक ‘मैजिक टच सैलून’ नाम की दुकान के शीशे वाले गेट पर गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि, गोलियां किसने और क्यों चलाई हैं, इस बारे में खुलकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों या सूत्रों के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की बात भी बताई जा रही है। दूसरी ओर, थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची है, जिनके द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।









