वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

छत्रोली सबवे और पठानकोट रेलवे क्रॉसिंग की गूंज; जीएम नॉर्दर्न रेलवे से मिले दीपक भारद्वाज

छत्रोली सबवे और पठानकोट रेलवे क्रॉसिंग के मुद्दों पर तेज़ हुई आवाज़; जीएम नॉर्दर्न रेलवे से मिले दीपक भारद्वाज

कांगड़ा घाटी रेल सेवा की बहाली सहित जनहित के बड़े सवालों पर हुई चर्चा, जीएम ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

नूरपुर:( ऋषि महाजन)क्षेत्र में लंबे समय से लंबित जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर रेलवे परामर्श समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार पाण्डेय से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की उन प्रमुख समस्याओं को मजबूती से रखा, जिनसे स्थानीय जनता को रोजमर्रा के जीवन में जूझना पड़ रहा है।

प्रमुख मुद्दे जो बैठक में छाए रहे:

  • छत्रोली सबवे निर्माण: दीपक भारद्वाज ने छत्रोली में सबवे निर्माण की लंबित मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सबवे न होने के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • पठानकोट डिफेंस कॉलोनी क्रॉसिंग: पठानकोट के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से उत्पन्न गंभीर समस्याओं को भी बैठक में रखा गया। इससे स्कूली बच्चों, स्थानीय निवासियों और आपातकालीन सेवाओं के लिए आवाजाही बेहद कठिन हो गई है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
  • कांगड़ा घाटी रेल सेवा: ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी रेल सेवा के संरक्षण और इसे पुनः संचालित करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। भारद्वाज ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि यह सेवा क्षेत्रीय जनता और पर्यटन दोनों के लिए जीवन रेखा के समान है।

जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता

​दीपक भारद्वाज ने इन समस्याओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए महाप्रबंधक से इनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का सीधा असर जनता की सुविधाओं और सुरक्षा पर पड़ रहा है, इसलिए रेलवे को इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए।

महाप्रबंधक का आश्वासन

​मुलाकात के दौरान दीपक भारद्वाज ने श्री राजेश कुमार पाण्डेय को उनके नए कार्यभार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। महाप्रबंधक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित मामलों पर विभाग द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!