वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मेडिकल स्टोर के काउंटर में छिपा रखा था देसी कट्टा, बरोटीवाला पुलिस ने संचालक को दबोचा

झाड़माजरी में मेडिकल स्टोर के काउंटर से देसी कट्टा बरामद, मंडी का युवक गिरफ्तार

बरोटीवाला/बद्दी: पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़माजरी स्थित एक मेडिकल स्टोर से एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

​जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झाड़माजरी में ‘ठाकुर मैडीकोज’ चलाने वाला युवक अपनी दुकान में अवैध हथियार रखता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसे आरोपी ने बेहद चतुराई से छिपाकर रखा था।

आरोपी की पहचान

​गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान साहिल ठाकुर (22), पुत्र सतीश कुमार, निवासी गांव कलस्वाई, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने आरोपी से हथियार के संबंध में वैध लाइसेंस या परमिट मांगा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस का बयान

​एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:

​”आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी यह हथियार कहां से लाया था और उसका इरादा क्या था।”

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!