वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

होली इवेंट में ‘गदर’: पंजाबी गायक मनकीरत के मंच के सामने भिड़े युवक, पुलिस ने घसीटकर बाहर निकाला

मनकीरत औलख के शो में ‘गदर’: पहली लाइन में खड़े होने को लेकर भिड़े युवक, जमकर चले लात-घूंसे

गुरुग्राम : साइबर सिटी गुरुग्राम में आयोजित मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के होली इवेंट ‘द होली अफेयर’ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद मंच के ठीक सामने पहली लाइन में खड़े होने को लेकर शुरू हुआ, जिसने कुछ ही पलों में हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

कहासुनी से शुरू हुआ बवाल

​जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के जिमखाना क्लब (सेक्टर-29) में आयोजित इस कार्यक्रम में मनकीरत औलख अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। भारी भीड़ के बीच स्टेज के पास खड़े कुछ युवकों के बीच आगे रहने को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्से में आए युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे वहां मौजूद अन्य दर्शकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

​हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल तुरंत एक्शन में आया। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए झगड़ रहे युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद अलग किया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों को कॉलर से पकड़कर घसीटते हुए स्टेज के पास से हटाया और कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

​इस घटना के कारण शो में कुछ देर के लिए खलल पड़ा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के बाद कार्यक्रम को दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारी का बयान: “झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। आयोजन स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!