वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अग्गार में पुरानी रंजिश का खूनी मोड़: पोते को स्कूल से लेने जा रहे बुजुर्ग पर ईंट से हमला, केस दर्ज

पोते को स्कूल से लेने जा रहे बुजुर्ग पर ईंट से हमला, केस दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के अग्गार गांव की घटना; पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने सिर पर मारी ईंट

हमीरपुर (सदर):सदर थाना के अंतर्गत आने वाले अग्गार गांव में आपसी रंजिश के चलते एक 66 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग उस समय हमले का शिकार हुए जब वह अपने पोते को स्कूल से घर लाने के लिए रास्ते में जा रहे थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रास्ते में रोककर किया हमला

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित सीताराम (66) पुत्र ब्याली राम ने बताया कि उनका पोता आर.एन. पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। वह रोजाना दोपहर करीब 3:00 बजे उसे स्कूल बस से लेने के लिए सड़क तक जाते हैं। घटना वाले दिन जब वह घर से निकले, तो रास्ते में पड़ोसी संजीव कुमार एक बाउंड्री वॉल गिरा रहा था।

पुरानी रंजिश में हुए आगबबूला

आरोप है कि सीताराम को देखते ही संजीव कुमार भड़क गया और पुरानी किसी बात का जिक्र करते हुए चिल्लाया, “तूने ही वह फैसला करवाया था।” इससे पहले कि सीताराम कुछ समझ पाते, आरोपी ने जमीन से ईंट उठाकर उनके सिर पर दे मारी। चोट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग लहूलुहान होकर तुरंत जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद संजीव ने हाथ में पकड़ी ‘कस्सी’ (मिट्टी खोदने का औजार) से उनकी टांगों और बाजू पर हमला करने की कोशिश की।

परिजनों ने बचाई जान

बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी संतोष कुमारी और बहू पूजा देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं। परिजनों के बीच-बचाव और शोर मचाने के कारण आरोपी वहां से पीछे हटा, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

पुलिस की कार्रवाई:

सदर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!