वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

PGI एपीसी में आज से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू: 10 मिनट की देरी पर कटेगी ‘आधी छुट्टी’

PGI के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में आज से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू, देरी होने पर कटेगी आधी छुट्टी

चंडीगढ़ :  पीजीआई (PGI) प्रशासन ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के अन्य अस्पतालों की तर्ज पर अब पीजीआई में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (BAS) की शुरुआत हो रही है। इसकी शुरुआत आज यानी सोमवार, 2 मार्च से एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (APC) से की जा रही है।

मरीजों की सुविधा के लिए लिया गया फैसला

​पीजीआई डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह फैसला खुद एपीसी (APC) स्टाफ की विनती और मरीजों को होने वाली असुविधा को देखते हुए लिया गया है। अक्सर शिकायतें मिल रही थीं कि ओपीडी और वार्डों में टेस्ट या प्रशासनिक कार्यों के लिए तैनात स्टाफ दोपहर 3 बजे के बाद अपनी सीट पर उपलब्ध नहीं होता था। इस कारण बच्चों के टेस्ट पेंडिंग रह जाते थे और परिजनों को अगले दिन दोबारा आना पड़ता था, जिससे ओपीडी में भीड़ और दबाव दोनों बढ़ जाते थे।

सख्त नियम: 10 मिनट की देरी भी पड़ेगी भारी

​नए नियमों के मुताबिक, एपीसी के सभी एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल स्टाफ को सुबह 9:30 बजे बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

  • रियायत: केवल 10 मिनट की देरी की छूट दी गई है।
  • जुर्माना: 10 मिनट से ज्यादा देरी होने पर स्टाफ की कैजुअल लीव (CL) से आधे दिन की छुट्टी काट ली जाएगी।
  • विशेष परिस्थिति: यदि कोई कर्मचारी महीने में दो बार एक घंटे की देरी से आता है और कारण उचित (आकस्मिक घटना) पाया जाता है, तो एपीसी के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट उसे माफ कर सकते हैं।

अनुशासन पर रहेगी कड़ी नजर

​हाजिरी की निगरानी के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं:

    1. मासिक रिपोर्ट: हर महीने के अंत में उन कर्मचारियों की सूची एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच को भेजी जाएगी जो आदतन देरी से आते हैं।
    2. छुट्टी का नियम: आपातकालीन छुट्टी की स्थिति में उसी दिन कंट्रोलिंग ऑफिसर और एडमिनिस्ट्रेटिव ईमेल पर सूचना देनी होगी। अगले दिन लिखित अर्जी जमा करना अनिवार्य होगा।
    3. बैकअप प्लान: यदि बायोमेट्रिक मशीन में कोई तकनीकी खराबी आती है, तभी रजिस्टर पर हाजिरी मान्य होगी।

​”इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्टाफ पूरी ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे, ताकि मरीजों, खासकर दूर-दराज से आने वाले बच्चों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें अगले दिन के लिए परेशान न होना पड़े।”

प्रो. विवेक लाल, डायरेक्टर, पीजीआई

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!