पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत; शिनाख्त की अपील

पठानकोट:पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन (कंदरोड़ी) के पास पोल नंबर 110/34-38 के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बीती 25 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी पठानकोट कैंट ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मृतक का हुलिया:
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मृतक का विवरण इस प्रकार है:
- रंग: सांवला
- चेहरा: गोल
- कद: लगभग 5 फीट 7/8 इंच
- उम्र: करीब 30 से 35 वर्ष के बीच
- विशेष पहचान: मूछें फैशन के अनुसार रखी हुई हैं।
पहनावा:
हादसे के वक्त मृतक ने भूरे रंग की जैकेट, सफेद बनियान और ‘बिग बॉस डॉलर’ (Big Boss Dollar) मार्क की नेवी ब्लू रंग की अंडरवियर पहनी हुई थी। साथ ही उसने स्लेटी (Grey) रंग का पाजामा पहना था, जिस पर नीली धारियां बनी हुई हैं।

पुलिस की अपील:
रेलवे पुलिस (GRPS Pathankot) ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस हुलिए से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति लापता है या किसी को इसके बारे में जानकारी है, तो वे तुरंत रेलवे पुलिस चौकी पठानकोट कैंट से संपर्क करें ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके और शव परिजनों को सौंपा जा सके।








