वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कुल्लू: सनकी युवक की खौफनाक साजिश, आधी रात को प्रेमी ने युवती के घर को फूंका; आरोपी गिरफ्तार

सिरफिरे आशिक की खौफनाक साजिश; शादी से इनकार करने पर युवती के घर को लगाई आग

​ कुल्लू की कुठेड़ पंचायत में वारदात: सो रहा था परिवार, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी।

उप-तहसील नित्थर के अंतर्गत आने वाली कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में प्रतिशोध और सनक का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर एक घर को जिंदा जलाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि समय रहते शोर मच गया और परिवार की जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आधी रात को मौत का तांडव

​घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित राजेश कुमार और उनका परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक पूरे घर को आग की लपटों ने घेर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दीवारों से लपटें बाहर निकलने लगीं। पड़ोसियों ने जब धुआं और आग देखी, तो तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य आनन-फानन में बाहर निकले, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

लाखों का नुकसान, यादें हुईं राख

​ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखी कीमती देवदार की लकड़ी, सेब की जालियां और घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने पूरी तैयारी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था।

“सबको जिंदा जला दूंगा” – दो दिन पहले मिली थी धमकी

​जांच में सामने आया है कि आरोपी पंकज शर्मा काफी समय से युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब परिवार ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार:

​”पंकज ने दो दिन पहले ही फोन कर धमकी दी थी कि वह पूरे परिवार को घर के अंदर जिंदा जला देगा। हमें लगा वह गुस्से में कह रहा है, लेकिन उसने वास्तव में मौत की साजिश रच डाली।”

 

पुलिस की मुस्तैदी: नाकाबंदी कर आरोपी दबोचा

​वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गया था। पुलिस चौकी लूहरी की टीम ने सतर्कता दिखाई और नाकेबंदी के दौरान लूहरी चौक से आरोपी को उसकी कार सहित धर दबोचा।

अधिकारी का बयान:

​”आरोपी पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि इस साजिश में क्या कोई और भी शामिल था।”

मदन लाल, एसपी कुल्लू

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!