वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सदन में तीखी बहस के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सुंदर ठाकुर का कैबिनेट में जाना तय

विधानसभा में तीखी बहस के बीच मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा; विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को शपथ ग्रहण में आने का दिया न्योता

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक ऐसी घोषणा की, जिसने सदन की गरमागरम बहस का रुख ही मोड़ दिया। सदन में चल रही चर्चा के बीच मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही पिछले लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम लग गया है।

नेता प्रतिपक्ष और सुंदर ठाकुर में तीखी बहस

घटनाक्रम के अनुसार, नियम 102 के तहत RDG पर चर्चा के दौरान कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी बहस हो गई। माहौल को तनावपूर्ण होते देख मुख्यमंत्री सुक्खू ने हस्तक्षेप किया। सदस्यों को शांत कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सुंदर ठाकुर को जल्द मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी और इसके लिए नेता प्रतिपक्ष को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।”

स्पीकर ने असंसदीय टिप्पणियां रिकॉर्ड से हटाईं

सदन में हंगामे और व्यक्तिगत बयानबाजी पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यवस्था दी कि कार्यवाही के दौरान इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों और व्यक्तिगत टिप्पणियों को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया जाएगा।

समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सुक्खू को मिलाकर कुल 11 मंत्री कार्यरत हैं। पिछले तीन वर्षों से एक पद रिक्त चल रहा था। कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर की ताजपोशी के बाद मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और जिलेवार प्रतिनिधित्व का समीकरण बदल जाएगा, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!