वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नगर निगम में 135 करोड़ का टैंडर घोटाला: विजिलेंस की चौखट पर फर्जीवाड़ा

नगर निगम में 135 करोड़ के टैंडरों में बड़ा ‘खेल’, विजिलेंस की चौखट पर पहुंचा फर्जीवाड़ा

लुधियाना: नगर निगम की बी. एंड आर. (B&R) ब्रांच एक बार फिर विवादों के घेरे में है। 135 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के टैंडरों में कथित तौर पर हुए फर्जीवाड़े की शिकायत अब विजिलेंस ब्यूरो तक पहुंच गई है। इस पूरे मामले में पटियाला से आए एस.ई. शाम लाल गुप्ता और एक्सियन अरविंद को मुख्य सूत्रधार (किंगपिन) बताया जा रहा है।

चुनिंदा ठेकेदारों के लिए बनाई गईं ‘खास’ शर्तें

​शिकायत के मुताबिक, अफसरों और नेताओं के करीबी इन अधिकारियों ने 5 से 13 करोड़ की लागत वाले कार्यों के टैंडर इस तरह डिजाइन किए कि केवल चुनिंदा बड़े ठेकेदार ही शर्तें पूरी कर सकें। इसका प्रमाण तब मिला जब बड़े ठेकेदारों ने आपस में ‘पूल’ बनाकर नाममात्र की छूट (लेस) के साथ टैंडर डाले। जिन छोटे ठेकेदारों ने बागी होकर कम रेट (ज्यादा लैस) पर काम करने की इच्छा जताई, उन्हें तकनीकी शर्तों का हवाला देकर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

फिरोजपुर रोड के होटल में हुई ‘करोड़ों की सेटिंग’

​मामले में एक नया मोड़ तब आया जब एक ठेकेदार ने मुख्यमंत्री और विजिलेंस को दी शिकायत में दावा किया कि इन टैंडरों की बंदरबांट फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई है। आरोप है कि:

  • ​बी. एंड आर. ब्रांच के अधिकारी टैंडर पास करने के बदले 5 से 7 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं।
  • ​जो सड़कें अमूमन 35-40% लैस पर बनती हैं, उन्हें पूल के जरिए केवल 5% लैस पर अलॉट कर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है।
  • ​शिकायतकर्ता ने अधिकारियों और ठेकेदारों की कॉल डिटेल और लोकेशन चेक करने की मांग की है।

दो बार टैंडर पेंडिंग कर बिछाया गया जाल

​विजिलेंस को दिए गए हलफनामे (एफीडेविट) में आरोप लगाया गया है कि बड़े ठेकेदारों का पूल सफल बनाने के लिए टैंडरों को जानबूझकर दो बार पेंडिंग किया गया। एक ठेकेदार ने इस धांधली के खिलाफ लीगल नोटिस भी जारी किया है।

संजय कंवर की गिरफ्तारी का भी नहीं रहा खौफ

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही एस.ई. संजय कंवर को रोज गार्डन प्रोजेक्ट में 10 फीसदी कमीशन मांगने के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि उनकी बहाली से पहले ही, सीनियर डिप्टी मेयर के विरोध के बावजूद, उसी प्रोजेक्ट के टैंडर फिर से जारी कर पुरानी ‘सेटिंग’ को सिरे चढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!