वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब में कानून का राज खत्म, ‘गैंगस्टर्स’ चला रहे सरकार: अश्वनी शर्मा

पंजाब में कानून नहीं, ‘गैंगस्टर्स का राज’: अश्वनी शर्मा ने मौजूदा हालातों पर जताई गहरी चिंता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मौजूदा हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो पंजाब कभी अपनी बहादुरी और खुशहाली के लिए जाना जाता था, आज वह ड्रग्स और गैंगस्टरिज्म की गहरी चपेट में है।

‘गैंगस्टर्स का बोलबाला, आम जनता असुरक्षित’

अश्वनी शर्मा ने दावा किया कि पंजाब में कानून का कोई डर नहीं रह गया है और यहां ‘गैंगस्टर्स का राज’ चल रहा है। उन्होंने कहा, “व्यापारी और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिसका सीधा असर उद्योग जगत पर पड़ा है। इंडस्ट्रियां पंजाब से बाहर जा रही हैं और राज्य की आर्थिकता चरमरा गई है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज पंजाब की जनता कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए योगी आदित्यनाथ जैसे मजबूत नेतृत्व की मांग कर रही है।

‘मोदी सरकार का पंजाब और सिख समुदाय के प्रति प्रेम’

अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि पीएम के दिल में पंजाब और सिख समुदाय के लिए विशेष सम्मान है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा:

  • ​श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलना।
  • ​साहिबजादों की शहादत को ‘वीर बल दिवस’ के तौर पर वैश्विक पहचान दिलाना।
  • ​1984 के दंगों के दोषियों को सजा दिलाना।

​उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने पंजाब में 35 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने और हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे जैसे विकास प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया है।

‘सामाजिक गठबंधन था हमारा उद्देश्य’

पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए शर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा के लिए यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि एक ‘सामाजिक गठबंधन’ था। उन्होंने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जी का मानना था कि बॉर्डर वाला राज्य होने के नाते पंजाब की शांति और हिंदू-सिख एकता को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।”

​अंत में, उन्होंने पंजाब को नशा-मुक्त और विकासशील बनाने के लिए लोगों से भाजपा का साथ देने की अपील की।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!