वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फतेहपुर में सामाजिक सरोकार की मिसाल: विधायक भवानी पठानिया सहित 73 लोगों ने किया रक्तदान

फतेहपुर में सामाजिक सरोकार की मिसाल: रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक भवानी पठानिया सहित 73 ने किया रक्तदान

ऋषि महाजन: ​मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए फतेहपुर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। प्रेस क्लब फतेहपुर द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह फतेहपुर में आयोजित इस शिविर में कुल 73 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

विधायक और भाजपा नेता ने खुद किया रक्तदान

​शिविर का मुख्य आकर्षण स्थानीय विधायक भवानी पठानिया की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। विधायक ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “रक्तदान एक महान दान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है।” उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। वहीं, भाजपा ओबीसी नेता ओपी चौधरी ने भी रक्तदान कर शिविर की शोभा बढ़ाई और इस प्रयास को समाज के लिए मिसाल बताया।

राजपूत कल्याण सभा का मिला भरपूर सहयोग

​इस आयोजन को सफल बनाने में राजपूत कल्याण सभा फतेहपुर का भरपूर सहयोग रहा। सभा के सदस्य सुबह से शाम तक सेवा कार्य में जुटे रहे और शिविर के सफल संचालन में विशेष भूमिका निभाई।

प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

​प्रेस क्लब फतेहपुर के प्रधान रविन्द्र चौधरी ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करता रहेगा।

शिविर में एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, सतबीर गुलेरिया, जेई गणेश शर्मा, प्रेम शर्मा, समाजसेवी रघुवीर गुलेरिया, भामसं नेता मदन राणा, सूरजकांत, बीडीओ फतेहपुर तथा डॉ. विनित पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!